अवैध देशी शराब में पानी मिलाकर देशी शराब की खाली बोतलों में पैक कर उचे दामों पर बेचने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से 06 लीटर अवैध देशी शराब बरामद-
कार्यालय सोनभद्र
थाना चोपन पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब में पानी मिलाकर देशी शराब की खाली बोतलों में पैक कर उचे दामों पर बेचने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से 06 लीटर अवैध देशी शराब बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.05.2024 थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोपन सिन्दुरिया से जुगैल जाने वाले बार्डर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र रामवृक्ष साहू निवासी ग्राम कुरु थाना कुरु जनपद लोहरदग्गा झारखण्ड हालपता- अजय बहादुर सिंह पुत्र स्व0 शिवधार सिंह निवासी गौरवनगर वार्ड नं0-10 थाना चोपन जनपद सोनभद्र के मकान में किरायेदार के कब्जे से एक हरे रंग की बोरी में 06 लीटर अवैध देशी शराब(बिसलेरी की तीन बोतल में 03 लीटर व बिसलेरी की 01 बोतल में 02 लीटर तथा देशी शराब की 04 शीशी में करीब 01 लीटर), खाली सीसी प्लास्टिक की 107 अदद (200ML की), शीशी का ढक्कन 93 अदद, दक्कन (रिंग) 260 अदद, इन्जेक्शन सुई 01 अदद व उसके पास एक अदद मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-101/2024 धारा 419,420 भादवि व धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अंकित कुमार पुत्र रामवृक्ष साहू निवासी ग्राम कुरु थाना कुरु जनपद लोहरदग्गा झारखण्ड हालपता- अजय बहादुर सिंह पुत्र स्व0 शिवधार सिंह निवासी गौरवनगर वार्ड नं0-10 थाना चोपन जनपद सोनभद्र के मकान में किरायेदार उम्र लगभग 24 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1.06 लीटर अवैध देशी शराब(बिसलेरी की तीन बोतल में 03 लीटर व बिसलेरी की 01 बोतल में 02 लीटर तथा देशी शराब की 04 शीशी में करीब 01 लीटर) बरामद ।
2.खाली सीसी प्लास्टिक की 107 अदद (200ML की) बरामद ।
3.शीशी का ढक्कन 93 अदद बरामद ।
4.दक्कन (रिंग) 260 अदद बरामद ।
5.इन्जेक्शन सुई 01 अदद बरामद ।
6.एन्ड्रायड मोबाइल फोन एक अदद बरामद ।
7.टीवीएस राईडर मोटरसाइकिल 01 अदद बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.व0उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 जय प्रकाश कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 अतुल कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
