मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। हिटमैन के नाम से मशहूर भारत का ये दिग्गज क्रिकेट आज पूरे 37 साल का हो गया है।नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने 2007 से टीम इंडिया का हिस्सा हैं और हाल में टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाने का गौरव हासिल किया था। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने उनके लिए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

बेशक आईपीएल 2024 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर सबको चौंका दिया और गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड करके उनको कप्तानी सौंप दी, लेकिन इसके बावजूद ना रोहित शर्मा को लेकर दीवानगी कम हुई और ना ही उनके प्रदर्शन पर कोई फर्क पड़ा है। वहीं उनको कप्तानी से हटाने वाली फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ‘सलाम रोहित भाई’ कैप्शन के साथ उनको समर्पित एक खास बर्थडे वीडियो भी शेयर किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]