समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादवमुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादवमुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, “मैं इस दुख की घड़ी में (मुख्तार अंसारी के) परिवार के सभी सदस्यों से मिला…जो घटना हुई वो सबके लिए चौंकाने वाली थी…हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है…लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं…आखिरकार सरकार क्या चाहती है?…”
