कल लगने वाला है सूर्य ग्रहण,ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  1. भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि इसका प्रभाव देश और दुनिया की गतिविधियों पर भी पड़ता है. इसलिए ग्रहण की अवधि में मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए. साथ ही देवी-देवताओं को भूलकर भी स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  2. ग्रहण की अवधि में भोजन ना तो पकाना चाहिए और ना ही इसका सेवन करना चाहिए. ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी पत्र डालकर रख देना चाहिए. इससे भोजन पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.
  3. शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप निरंतर करते रहना चाहिए. इस दौरान कम से कम 108 बार “ॐ घृणि सूर्याय नमः” इस मंत्र का जाप जरूर करें. ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और इच्छा अनुरूप फल प्रदान करते हैं. ग्रहण की अवधि में गायत्री मंत्र के जाप को भी बहुत ही उत्तम माना जाता है.
Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]