कब है योगिनी एकादशी 2026?
व्रत-त्योहार लिस्ट): हिंदू धर्म के लिए जुलाई माह काफी खास हो सकता है, क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, जुलाई महीने का आरंभ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से हो रहा है और समापन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ हो रहा है।
ऐसे में इस महीने देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर योगिनी एकादशी और श्रावण शुरू हो रहा है। इस महीने से ही भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाएंगे और इसके साथ ही मांगलिक कार्य होना बंद हो जाएगा। चातुर्मास आरंभ होते ही श्रावण का महीना आरंभ हो जाएगा। आइए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जानते हैं जुलाई के महीने में व्रत त्योहार के बारे में…
कब है योगिनी एकादशी 2026?
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का प्रारंभ 10 जुलाई को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है, जो 11 जुलाई शनिवार को प्रातः: 5 बजकर 22 मिनट तक है। ऐसे में 11 जुलाई को हरि वासर सुबह में 10 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो रहा है। ऐसे में गृहस्थ लोग 10 जुलाई और 11 जुलाई को वैष्णव संप्रदाय के लोग व्रत रखेंगे।
कब से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026?
आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2026 (बुधवार) से आरंभ हो रही है, जो 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को समाप्त होगी।
कब है श्री जगन्नाथ रथयात्रा?
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को श्री जगन्नाथ रथयात्रा होगी। ओडिशा के पुरी के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को है।
कब है देवशयनी एकादशी व्रत 2026?
हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु भगवान शिव को सृष्टि की बागडोर सौंपकर पूरे 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इसी के कारण इसे देवशयनी यानी हरिशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं। इसके साथ ही अगले 4 माह के लिए मांगलिक कार्यों में रोक लग जाएगी। इन चार माह को चातुर्मास के नाम से जानते हैं।
कब है चातुर्मास 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09:12 बजे से आरंभ हो रही है, जो 25 जुलाई, शनिवार को 11:34 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को होगी और इसी के साथ चातुर्मास भी आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही अगले चार माह यानी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर , श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक माह रहेंगे। इसके बाद कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी आएगी, जो 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को होगी।
श्रावण मास 2026
भगवान शिव का अति प्रिय माह श्रावण माह जुलाई माह के अंत से आरंभ होने वाला है। सावन माह 30 जुलाई 2026, गुरुवार से आरंभ हो रहा है और 28 अगस्त 2026 , शुक्रवार को समाप्त होगा। सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को पड़ेगी। इसके अलावा कुल 4 सावन सोमवार पड़ने वाले हैं।
पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
जुलाई 2026 के व्रत-त्योहार
जुलाई 2026 | हिंदू पंचांगजुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारआषाढ़ मास | कृष्ण पक्ष से शुक्ल पक्ष तक के व्रत-पर्व
1-14 जुलाई15-21 जुलाई22-28 जुलाई29 जुलाई
आषाढ़ कृष्ण पक्ष1 जुलाई से 14 जुलाई – कृष्ण पक्ष के व्रत एवं पर्व3जुलाई 2026, शुक्रवारआषाढ़ कृष्ण चतुर्थीकृष्णपिङ्गल संकष्टी7जुलाई 2026, मंगलवारआषाढ़ कृष्ण अष्टमीकालाष्टमीमासिक कृष्ण जन्माष्टमी10जुलाई 2026, शुक्रवारआषाढ़ कृष्ण एकादशीमासिक कार्तिगाई सौर कैलेंडरयोगिनी एकादशी11जुलाई 2026, शनिवारआषाढ़ कृष्ण द्वादशीकृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशीगौण योगिनी एकादशीवैष्णव योगिनी एकादशी12जुलाई 2026, रविवारआषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी / चतुर्दशीरोहिणी व्रत जैन कैलेंडररवि प्रदोष व्रतमासिक शिवरात्रि14जुलाई 2026, मंगलवारआषाढ़ अमावस्यादर्श अमावस्याआषाढ़ अमावस्याअन्वाधानआषाढ़ शुक्ल पक्ष – प्रथम सप्ताह15 से 21 जुलाई – रथयात्रा, नवरात्रि एवं संक्रान्ति पर्वजगन्नाथ रथयात्रा16 जुलाई 2026कर्क संक्रान्ति16 जुलाई 2026आषाढ़ नवरात्रि15 जुलाई 202615जुलाई 2026, बुधवारआषाढ़ शुक्ल प्रतिपदाआषाढ़ नवरात्रि प्रारम्भचन्द्र दर्शनइष्टि16जुलाई 2026, गुरुवारआषाढ़ शुक्ल द्वितीयाजगन्नाथ रथयात्राकर्क संक्रान्ति – सूर्य का मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश17जुलाई 2026, शुक्रवारआषाढ़ शुक्ल चतुर्थीअनिरुद्ध चतुर्थी19जुलाई 2026, रविवारआषाढ़ शुक्ल षष्ठीस्कन्द षष्ठी20जुलाई 2026, सोमवारआषाढ़ शुक्ल सप्तमीआषाढ़ अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ जैन कैलेंडर21जुलाई 2026, मंगलवारआषाढ़ शुक्ल अष्टमीपार्वती जयन्तीमासिक दुर्गाष्टमीआषाढ़ शुक्ल पक्ष – द्वितीय सप्ताह22 से 28 जुलाई – देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत एवं कोकिला व्रत22जुलाई 2026, बुधवारआषाढ़ शुक्ल नवमीभड़ली नवमी24जुलाई 2026, शुक्रवारआषाढ़ शुक्ल दशमीआशा दशमी व्रतरैवत मन्वादि25जुलाई 2026, शनिवारआषाढ़ शुक्ल एकादशी / द्वादशीदेवशयनी एकादशीवासुदेव द्वादशीगौरी व्रत प्रारम्भ26जुलाई 2026, रविवारआषाढ़ शुक्ल त्रयोदशीरवि प्रदोष व्रत27जुलाई 2026, सोमवारआषाढ़ शुक्ल त्रयोदशीजयापार्वती व्रत प्रारम्भ28जुलाई 2026, मंगलवारआषाढ़ शुक्ल पूर्णिमाकोकिला व्रतआषाढ़ चौमासी चौदस जैन परंपराआषाढ़ पूर्णिमा – महापर्व29 जुलाई 2026 – गुरु पूर्णिमा का पावन पर्वगुरु पूर्णिमा29 जुलाई 2026व्यास पूजा29 जुलाई 2026आषाढ़ पूर्णिमा29 जुलाई 202629जुलाई 2026, बुधवारआषाढ़ शुक्ल पूर्णिमागुरु पूर्णिमाव्यास पूजादक्षिणामूर्ति जयन्तीआषाढ़ पूर्णिमाआषाढ़ पूर्णिमा व्रतगौरी व्रत समाप्तविशेषगुरु पूर्णिमा का महत्वगुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्मदिन माना जाता है।यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है।बौद्ध परंपरा में यह दिन भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश से भी जुड़ा है।
