ट्विंकल खन्ना संग शादी से पहले अक्षय के हुए 2-3 ब्रेकअप

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे और उनके दो बच्चे-बेटा आरव और बेटी नितारा हैं. द रणवीर शो पॉडकास्ट के एक नए एपिसोड में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने ट्विंकल के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दो-तीन ब्रेकअप किया थे.उन्होंने यंगस्टर्स को ब्रेक अप से उबरने की टिप्स भी थी.जब अक्षय से उनकी ब्रेक-अप सलाह शेयर करने और दिल टूटने से निपटने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरा भी ब्रेक-अप हुआ था, 2-3 बार हुआ है.
अक्षय कुमार ने कहा कि वह ब्रेकअप को चैनलाइज़ करने की ज्यादा प्रैक्टिस करते थे. क्योंकि उन्हें बहुत गुस्सा आता था. इसलिए आपको इसे चैनलाइज़ करना होगा.” अक्षय, ट्विकंल खन्ना से पहले रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा समेत कई एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप में रहे. उन्होंने फिर बताया कि ब्रेकअप से उबरने के लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट किया.
अक्षय कुमार ने कहा कि अब उनका दिल टूटता तो वह ज्यादा वर्कआउट करते. खाना भी दबा के खाते. एक मार्शल आर्टिस्ट के लिए ब्रेक-अप से निपटने का यही एकमात्र तरीका है. बता दें, रवीना और अक्षय ने साल 1995 में डेटिंग शुरू की और 90 के दशक के अंत में सगाई कर ली. बाद में वे अलग हो गए.
अक्षय कुमार ने जहां अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की. वहीं, रवीना टंडन ने 2004 में फिल्म निर्माता-बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की. अपनी टूटी सगाई के बारे में बात करते हुए, रवीना ने पिछले एएनआई को बताया था, “मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे, और अब भी पब्लिकली मिलते हैं. हम सभी चैट करते हैं.”
रवीना टंडन ने दी थी प्रतिक्रिया
रवीना टंडन ने कहा था, “हर कोई आगे बढ़ता है. कॉलेजों में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदल रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे दिमाग में अटकी हुई है, मुझे नहीं पता कि क्यों? हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, इसमें कौन सी बड़ी बात है.”
