जयपुर में बीजेपी पर जमकर बरसीं सोनिया गांधी, बोलीं- लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे PM मोदी


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. एक तरफ जहां बीजेपी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता हासिल करने में लगी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का मकसद BJP को सत्ता से बाहर करना है.इस बीच, शनिवार को कांग्रेस ने राजस्थान के जयपुर में एक रैली आयोजन किया. इस रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं मौजूद रहे. रैली के दौरान पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र ‘न्याय पत्र’ लॉन्च करने के साथ प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमला बोला.

देश का लोकतंत्र खतरे में है- सोनिया गांधी

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार राजस्थान आई सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला. सोनिया ने कहा, ‘मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है…’

बीजेपी ने अत्याचार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी

सोनिया गांधी ने कहा हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो आपके सामने है इसीलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है.

देश की आवाज आज न्याय मांग रहीह है

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे. ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है…’

PM मोदी ने हमारा शब्द चुरा लिया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ वे (प्रधानमंत्री) कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है…हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया…’

तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया. आपकी कौनसी गारंटी है?…मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं…आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया. हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं. हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]