तिहाड़ ने जारी की संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट, जेल में बढ़ गया 6 KG वजन

तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को आप नेता संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि जेल में उनका वजह 6 किलो बढ़ गया था। जेल में रहने के दौरान उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

तिहाड़ जेल की तरफ से जारी मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि अक्टूबर 2023 से अप्रैल 2024 तक तिहाड़ जेल में रहने के दौरान संजय सिंह का वजन 76 किलोग्राम से बढ़कर 82 किलोग्राम हो गया. इस दौरान उनका शुगर लेवल भी 153/103 से घटकर 136/70 मिमी एचजी हो गया।

भाजपा नेता हरीश खुराना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन कम होने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि संजय सिंह की किस तरह जेल में खातिरदारी हुई है कि उनका वजन 1-2 नहीं, बल्कि 6 किलो बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री का वजन तेजी से कम हुआ है और 4.5 किलोग्राम वजन कम हुआ है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसका खंडन किया था।

केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल और सिसोदिया न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है जबकि संजय सिंह को हाल ही में जमानत मिल गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]