रायपुर में CSPDCL ट्रांसफार्मर गोदाम में अचानक भीषण आग लगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CSPDCL ट्रांसफार्मर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है की गुढियारी में बिजली विभाग के सब डिवीजन में यह आग लगी है। दूर-दूर तक आग का धुएं का गुबार फैला यह पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा – तफरी मच गई। धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भीषण आग की घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
