सामने आई ‘श्रीवल्ली’ की पहली झलक, रश्मिका मंदाना ने बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का फैंस के बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ को लेकर यूजर्स के बीच अक्सर चर्चा देखने को मिली है.शुक्रवार को उस सयम इंटरनेट पर फिल्म को लेकर गॉसिप तेज हो गई, जब ‘पुष्पा’ की ‘श्रीवल्ली’ का लेटेस्ट पोस्टर मेकर्स ने जारी किया. ‘पुष्पा 2 : द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) के मेकर्स ने ‘श्रीवल्ली’ उर्फ रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर एक पोस्टर शेयर किया, जो फिल्म के एक सीन का है. सोशल मीडिया पर रश्मिका को फिर से ‘श्रीवल्ली’ के अवतार में देख हर कोई एक्साइटेड हो गया, बीते दिनों अल्लू अर्जुन ने फैंस को बताया कि 8 अप्रैल को ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का टीजर जारी किया जाएगा. रश्मिका मंदाना आज यानी 05 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं.

पोस्टर में ‘श्रीवल्ली’ अवतार में नजर आईं रश्मिका

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के जन्‍मदिन के मौके पर ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्माताओं ने अपकमिंग फिल्म से श्रीवल्ली के रूप में एक्‍ट्रेस का शानदार पहला लुक शेयर किया. माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा एक्स पर शेयर किए गए पोस्टर में एक्‍ट्रेस को सिंदूर लगाए हुए देखा जा सकता है. उन्‍होंने अपने इस नए लुक में हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है. उनके इस लुक को भारी सोने के आभूषणों के साथ पूरा किया गया. वह इसमें एक अलग अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘फिल्‍म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीचर में 3 दिन बचे हैं, 8 अप्रैल को रोंगटे खड़े कर देने वाली चीज के लिए तैयार हो जाइए.’

2021 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

अल्लू अर्जुन स्टारर एक्शन-ड्रामा की पहली किस्त 2021 में रिलीज हुई थी. यह फिल्‍म लाल चंदन की तस्करी के नेटवर्क पर आधारित थी, जिसमें पुष्पा राज की कहानी दिखाई गई हैं. सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फहद फासिल भी हैं. रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 को लेकर कहा था कि फिल्म काफी बड़ी होने वाली है, उन्होंने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि पुष्पा 2 काफी बड़ी होगी. हमने पहली फिल्म में कुछ अलग किया जिसे लोगों ने पसंद किया इससे हमें एहसास हुआ कि पार्ट 2 के साथ हमारी जिम्मेंदारी बढ़ गई हैं. मैंने हाल ही में पुष्पा 2 के लिए एक गाना शूट किया और मैंने कहा, ‘आप लोग इस बारे में कैसे सोच रहे हैं?’ हर कोई रियल में हमें एक शानदार इमेज बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है. हम सभी पूरी तरह से तैयार हैं और इस प्रक्रिया का पूरा आनंद ले रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]