सीएम केजरीवाल पर दूसरे देशों की टिप्पणियों से भड़के जयशंकर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दूसरे देशों की टिप्पणियों को लेकर विदेशी मंत्री जयशंकर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के आंतरिक विषयों में बेवजह की टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए।दूसरे देशों को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। इस तरह के किसी भी हस्तक्षेप पर कड़े जवाब मिलेगा। फिलहाल के दिनों में दिल्ली शराब घोटाला मामले में के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मनी, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों ने बयान जारी करते हुए भारत पर नजर बनाए रखने की बात कही थी। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा कि, “किसी ने संयुक्त राष्ट्र के एक व्यक्ति से केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पूछा और उन्होंने कुछ जवाब दिया।
मगर अन्य मामलों में, मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहूंगा कि ये पुरानी आदतें हैं, बुरी आदतें हैं।” विदेशी मंत्री ने आगे कहा, “देशों के बीच एक खास मर्यादा है। हम संप्रभु देश हैं, हमें एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, हमें एक दूसरे की राजनीति के बारे में टीक-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कुछ शिष्टाचार और परंपराएं होती हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पालन किया जाना चाहिए। अगर कोई देश भारत की राजनीति पर टिप्पणी करता है तो उन्हें हमसे बहुत सख्त जवाब मिलेगा और यह हुआ भी है।” जयशंकर ने कहा, “हम विश्व के सभी देशों से आग्रह करते हैं कि दुनिया के बारे में आपके अपने विचार हैं, लेकिन किसी भी देश को खासकर दूसरे देश की राजनीति पर टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है।”
