यूपी बोर्ड 10-12वीं का रिजल्ट इसी महीने जारी होने की पूरी होगी संभावना

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10-12वीं का रिजल्ट इसी महीने जारी होने की पूरी संभावना है.ऑफिशियल वेबासाइट जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया है बोर्ड एग्जाम
इस साल 2024 में यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं एग्जाम में 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. एग्जाम का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच दो पालियों में किया गया था. पेपर की मुल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च को शुरू की गई थी, जो कि पूरी की जा चुकी है.
पिछले पांच सालों में कितने प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए
यूपी बोर्ड बारहवीं एग्जाम 2023 में कुल 75,52 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. पास होने वालों में कुल 83 प्रतिशत लड़कियां और 69 प्रतिशत लड़के शामिल थे. वहीं 10वीं एग्जाम में कुल 89.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिसमें लड़कियां 93.34 प्रतिशत और लड़के 86.64 प्रतिशत पास हुए थे. वहीं यूपी बोर्ड 12वीं 2022 में 85.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए, इनमें 90 प्रतिशत लड़कियां और 81.21 प्रतिशत लड़के शामिल थे. यूपी बोर्ड दसवीं 2021 एग्जाम में 29,96,301 में से 29,82,055 स्टूडेंट्स पास हुए थे, और बारहवीं में 97.88 प्रतिशत पास हुए थे. यूपी बोर्ड दसवीं 2020 में 83.31 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, और बारहवीं में 74.63 प्रतिशत पास हुए थे. साथ ही यूपी बोर्ड दसवीं 2019 में कुल 80,07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, और वहीं बारहवीं में कुल 70.06 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे.
UP board Result 2024 कैसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद UP board Result 2024 लिंक पर .
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
- सामने आपको रिजल्ट दिख जाएगा.
- उसे चेक करने के बाद डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
