म्यामांर से लौटा, मजदूर से बना लॉटरी किंग…….

इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक कर दिये। सुप्रीम कोर्ट ने यह जानकारी शेयर करने के लिए आयोग को 15 मार्च 2024 तक की समय सीमा दी थी। स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल से लेकर अरबपति सुनील भारती मित्तल की एयरटेल, अनिल अग्रवाल की वेदांता, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर कम प्रसिद्ध फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज अब रद्द किए जा चुके चुनावी बॉन्ड के प्रमुख खरीदारों में शामिल थे।चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में चुनावी बॉन्ड के नंबर 1 खरीदार सैंटियागो मार्टिन द्वारा संचालित फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड है। लॉटरी कंपनी ने 2019 से 2024 के बीच 1300 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे हैं।फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज के सैंटियागो मार्टिन की कहानी फिल्मी है, म्यांमार का एक मजदूर जो ‘लॉटरी किंग’ बन गया। मार्टिन ने लॉटरी के माध्यम से आम लोगों को सपने और भाग्य बेचते हुए भारतीय राजनीति के गंदे पानी को पार किया।
