भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल करेगी’……

अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल करेगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लागातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे।लोकसभा चुनाव से पहले दिनाकरन की एएमएमके ने एनडीए के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, हम सभी को मालूम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले हैं। तमिलनाडु के कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर एनडीए उन्हें बहुमत हासिल करने में मदद करेगा।
