औरैया पुलिस की 25 हजार के इनामी अपराधी की गैंग के तीन अन्य साथियो के साथ मुठभेड़…….

औरैया पुलिस की 25 हजार के इनामी अपराधी की गैंग के तीन अन्य साथियो के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमे गैंग के मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग गई. अपने गैंग को फेमस करने के लिए गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर अकाउंट भी बनाए हुए थे.जिसमें लोगों को दहशत में लाने के लिए देशी तमंचों के साथ फोटो खींच कर अपलोड किया करते थे. यह गैंग लूट रंगदारी धमकी देने का काम करते थे. पुलिस को इस गैंग की काफ़ी दिनों से तलाश थी. जिसको लेकर एसपी ने थाने की फ़ोर्स के साथ साथ अपनी SOG टीम को भी लगाया था.पुलिस ने बताया कि अपराध की यह गैंग लोगो को दहशत में रखने के लिए सोशल मीडिया पर एक अकाउंट बनाए हुए है. जिसमे असलहों के साथ फोटो वीडियो डालकर लोगों में दहशत बनाते है. इस गैंग मे ज्यादातर युवा शामिल है जहाँ अपने शौक पूरे करने के लिए यह लोग रंगदारी लूट धमकी व्यापारियो व राह चलते लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया करते थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]