हरियाणा में गठबंधन टूटने के बाद क्या गिर जाएगी खट्टर सरकार…….

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के रास्ते अलग हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों का गठबंधन टूट सकता है.हरियाणा के डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, लेकिन सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई. अब सवाल ये उठता है कि क्या जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद खट्टर सरकार गिर जाएगी. ऐसे में विधानसभा का गणित क्या है, ये जानना अहम हो जाता है.हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. बीजेपी के पास 41, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं. इसके अलावा निर्दलीय 7, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और 1 इंडियन नेशनल लोकदल का विधायक है. विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 48 है. 7 निर्दलीय विधायकों में से 6 बीजेपी के साथ हैं. गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भी बीजेपी के साथ है. यानी बीजेपी को कुल 48 विधायकों का साथ है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]