अखिलेश यादव की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं के साथ आज होगी सपा की बैठक……

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की बैठक होगी। इस बैठक में जहां लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी, वही भाजपा के कुछ पूर्व पदाधिकारी आज सपा में शामिल होंगे।

इस बैठक के बाद लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। मेरठ से कई दावेदार हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, किठौर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, मुखिया गुर्जर, सांसद हरीश पाल के पुत्र नीरज पाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी इस बैठक में शामिल होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]