कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है……

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है. कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं.इसके अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली की सीटों पर भी उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है.राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के जालोर सीट से टिकट दिया जा सकता है. दमन दीव से केतन पटेल को मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ मैदान में उतर सकते हैं.
