मोहन यादव ने मार्च महीने की दूसरी कैबिनेट बैठक बुलाई……

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मार्च महीने की दूसरी कैबिनेट बैठक बुलाई। इस मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ मिलकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।इस बैठक में मोहन यादव की कैबिनेट ने सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया और इसके सिविल काम के लिए 592.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को उनकी उपज की बेहतर कीमत दिलाने के लिए वर्ष 2024-25 के गेहूं पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भुगतान की मंजूरी दी है, जिसमें 3,850 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]