बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति भी बना ली……

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन पर फुल स्टॉप लग सकता है. बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति भी बना ली है.खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को सामूहिक इस्तीफा हो सकता है. इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी. आज यानी मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है.हरियाणा में मुख्यमंत्री चेंज किए जाने पर भी विचार हो सकता है. हरियाणा में बीजेपी संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बना सकती है. मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है.
