सेबेस्टियन ने एलेजांद्रो को हराकर जीता खिताब

अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज ने चिली के एलेजांद्रो टेबिलो को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर चिली ओपन, एटीपी 250 स्पर्धा और अपने करियर का छठा और लगातार दूसरा खिताब जीता।
रविवार को चीली ओपन फाइनल मुकाबले में एलेजांद्रो टेबिलो ने तेज शुरुआत करते हुए पहला सेट 3-6 से अपने नाम किया।हालांकि इसके बाद सेबेस्टियन बेज ने शानदार वापसी करते हुए 6-0, 6-4 से लगातार दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।

सेबेस्टियन बेज ने इससे पहले रियो डी जनेरियो में एटीपी 500 जीत दर्ज की थी।

बेज ने मैच के बाद कहा कि मेरे मन में कई भावनाएं हैं। मैच की शुरुआत में मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। मुकाबला बेहद शानदार रहा और तीनों सेट एक दूसरे से काफी अलग थे। मैच में उतार-चढ़ाव रहा। इसलिए, मैं बस अपनी टीम के साथ इसका आनंद लूंगा क्योंकि हमने यहां आने के लिए और उच्च रैंकिंग हासिल करने के लिए कई वर्षों से संघर्ष किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]