भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा के घर पर हुई इस बैठक के दौरान बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मौजूदा प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहे।
दरअसल, 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. लेकिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जेपी नड्डा ने पवन सिंह को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया।
पवन सिंह ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में क्या कहा?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने जेपी नड्डा के सामने अपनी बात रखी है. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि धैर्य रखें, आगे जो भी होगा अच्छा होगा और जब भी कुछ होगा तो लोगों से साझा करेंगे।
