अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में Aradhya का बदला हुआ अवतार देख उड़े फैन्स के होश

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आखिरी दिन था। इस समारोह में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समां बांधा. कल यानी 3 मार्च को महाआरती का आयोजन किया गया.सोशल मीडिया पर महाआरती की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार के साथ जामनगर आए थे. इसी बीच अब ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। प्री-वेडिंग में आराध्या ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। हर कोई उनके लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है।<
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के कई वीडियो और तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं और लगातार आ रही हैं। ऐसे में बच्चन परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का लुक चर्चा में है. अपने माथे को हमेशा बालों से ढककर रखने वाली आराध्या के नए हेयरस्टाइल ने फैन्स का दिल चुरा लिया है.
अंबानी की पार्टी में आराध्या ने सफेद रंग का लहंगा और चोली पहना था. उनके लहंगे पर हेवी सिल्वर सुरोस्की वर्क था। इस ड्रेस में आराध्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन फैन्स उनके हेयरस्टाइल से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. हमेशा बैंग्स के साथ हेयरस्टाइल में नजर आने वाली आराध्या पार्टी में बीच का हेयरस्टाइल निकालती नजर आईं। इस लुक में आराध्या काफी मैच्योर और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि इस हेयरस्टाइल में वह अपनी मां की तरह लग रही हैं।
प्री-वेडिंग में बच्चन परिवार शामिल हुआ
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी शामिल हुआ। अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या बच्चन, पोती नव्या नवेली नंदा और बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी शामिल हुईं। सभी ने इस शाही पार्टी का लुत्फ उठाया।
