मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में लगी आग

मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने की खबर है. मुंबई के गोवंडी इलाके के चॉल में ये आग शनिवार तड़के लगी. एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि शनिवार तड़के मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 व्यावसायिक इकाइयां और कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को सुबह 3.55 बजे एक कॉल आई, जिसने उसे आग लगने की सूचना दी. कई समानों को आग ने अपनी चपेट में लियाक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “गोवंडी के आदर्श नगर इलाके के बैंगनवाड़ी में एक चॉल में लगी आग में भूतल पर लगभग 15 वाणिज्यिक इकाइयां और आग से कुछ घर जल गये. उन्होंने कहा आग ने कुछ बिजली के तारों और प्रतिष्ठानों, प्लास्टिक की चादरें, घरेलू सामान, लकड़ी के तख्तों और फर्नीचर सहित अन्य चीजों को भी अपनी चपेट में ले लिया, उन्होंने कहा कि आग बुझाने का प्रयास जारी है.”
