कर्नाटक के शिवमोगा में एक कार शोरूम में भीषण आग लगी

कर्नाटक के शिवमोगा में शुक्रवार देर रात एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि छह कारें जलकर खाक हो गई। आग के दृश्य इतना भयानक था कि आउटलेट के अंदर खड़ी कारें देखते देखते नष्ट हो गईं, क्योंकि पूरे शोरूम को आग की बड़ी लपटों ने घेर लिया था।जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घटना रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियों की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। जिला अग्निशमन अधिकारी महालिंगप्पा ने कहा कि हमें रात करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]