यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल व राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कल यानी 24 नवंबर को छुट्टी का किया गया एलान

यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल व राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कल यानी 24 नवंबर 2026 को छुट्टी का एलान किया गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार 24 नवंबर 2026 के दिन का अवकाश गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रखा गया है।

राजधानी दिल्ली में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के लिए छुट्टी

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के स्कूली कैलेंडर में कल की छुट्टी गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के रूप में दर्ज है। ऐसे में दिल्ली के स्कूलों में भी 24 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

यूपी, बिहार, बंगाल में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती

राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में इस 24 नवंबर की छुट्टी कार्तिक पूर्णिमा के पर्व और गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित है।

प्राइवेट स्कूलों के बच्चों स्कूल से प्राप्त करें जानकारी

ऐसे स्टूडेंट्स जो सरकारी के अलावा प्राइवेट/ निजी स्कूलों में पढ़ रहें हैं वे छुट्टी के लिए एक बार अपने स्कूल से संपर्क अवश्य कर लें। क्योंकि, सरकार द्वारा की जाने वाली छुट्टी कभी-कभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू नहीं होती है। कई प्राइवेट स्कूल अपने मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के हिसाब से छुट्टी निर्धारित करते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]