जिला प्रशासन एवं PWD के अधूरे निर्माण सड़क आए दिन बना हादसे का कारण कौन है जिम्मेदार अधिकारी।।
जिला सोनभद्र शक्तिनगर चिल्काडाड़ मार्केट के पास दो चारपहिया वाहनों में जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; बार-बार हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन।

क्राइम प्रधान संपादक
राजू यादव
शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर चिल्काडाड़ मार्केट के समीप अधूरे पुल निर्माण और सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। रविवार को यहां दो चारपहिया वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि इस बार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शक्तिनगर से अनपरा होते हुए वाराणसी जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर अधूरे निर्माण कार्य, अव्यवस्थित यातायात और सुरक्षा संकेतकों की कमी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी इस मार्ग पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कितनी दुर्घटनाओं और कितनी जानों के नुकसान के बाद जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? अधूरे पुल निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और यातायात को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं?
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और PWD के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि चिल्काडाड़ मार्केट सहित शक्तिनगर-अनपरा मार्ग के दुर्घटना संभावित स्थलों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, अधूरे रोड़ का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए तथा तब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और आम जनता को सुरक्षित आवागमन कब तक मिल पाता है।
जिम्मेदार कौन।।
