साइड देने के विवाद में युवक की हत्या का खुलासा: सिंगरौली पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी, 5 का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
सिंगरौली (मध्य प्रदेश):
सिंगरौली पुलिस ने जयंत क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को अन्य राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू, लाठी-डंडे और वाहन को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
क्या था पूरा मामला?
हालांकि, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बोलेरो सवार युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जयंत के सेक्टर-बी निवासी भूपेन्द्र सिंह उर्फ राजन (24 वर्ष)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री षियाज़ के.एम. के निर्देशन, एएसपी श्री सर्वप्रिय सिन्हा और सीएसपी विन्ध्यनगर श्री हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल सिंगरौली और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अन्य राज्यों में दबिश देकर 6 आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- गोविन्दा वर्मा (35 वर्ष)
निवासी बनौली, थाना विन्ध्यनगर - सागर वर्मा (24 वर्ष)
निवासी बनौली, थाना विन्ध्यनगर - शैलेन्द्र उर्फ समीर (22 वर्ष)
निवासी बनौली, थाना विन्ध्यनगर - हिमान्शु सिंह (22 वर्ष)
निवासी भरूहां, थाना नवानगर - अजय वर्मा (21 वर्ष)
निवासी मौहरिया टोला कचनी, थाना बैढ़न - अरविंद वर्मा (28 वर्ष)
निवासी बनौली, थाना विन्ध्यनगर
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैढ़न निरी. अभिमन्यु द्विवेदी, थाना प्रभारी माड़ा निरी. शिवपूजन मिश्रा, थाना प्रभारी नवानगर निरी. राजेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी बरगवां निरी. अनिल पटेल, उनि. चांदनी सिंह, चौकी प्रभारी जयंत निरी. पवन सिंह, चौकी प्रभारी बंधौरा उनि. संदीप नामदेव, चौकी प्रभारी गोरवी उनि. शीतला यादव, चौकी प्रभारी खुटार उनि. अमन वर्मा और साइबर सेल सिंगरौली की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
