यातायात पुलिस, जनपद जौनपुर यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत 763 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

दिनांक: 19.11.2026
यातायात पुलिस, जनपद जौनपुर
यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत 763 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 479 वाहनों का चालान एवं 08 वाहन सीज, ₹6,83,500 का जुर्माना अधिरोपित

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत दिनांक 19.11.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात के नेतृत्व में सर्वोदय इंटर कॉलेज, खुदौली, जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 763 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर कला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म एवं अनधिकृत हूटर/सायरन का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।

प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण:
– कुल चालान – 479 वाहन
– काली फिल्म के विरुद्ध चालान – 05
– हूटर/सायरन के विरुद्ध चालान – 02
– सीज किए गए वाहन – 08
– आरोपित कुल जुर्माना – ₹6,83,500/-

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]