थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ठगी व जबरन वसूली करने वाला शातिर तांत्रिक को किया गया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ठगी व जबरन वसूली करने वाला शातिर तांत्रिक को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज मय टीम मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 17.11.2026 को अभियुक्त सफर हुसैन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ठगी/जबरन लिए गये रुपयों में से 20,000/- रुपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1.सफर हुसैन पुत्र अंसार हुसैन निवासी बड़ागाँव, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 37 वर्ष।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 16.11.2026 को आवेदिका थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना शाहगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त सफर हुसैन जो खुद को तांत्रिक/सोखा बताता है, रौजा बड़ागाँव पर मिला और उसके लड़के की बीमारी व घर पर तंत्र-मंत्र होने का भय दिखाकर उससे कुल 1,00,000/- रुपये नगद व कीमती सामान हड़प लिया। पैसे मांगने पर परिवार को जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज करता था।उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 396/2026 धारा 318(4), 308(5),352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम सफर हुसैन उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 396/2026 धारा 318(4), 308(5),352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0स0-396/2026 धारा 318(4),308(5),352,351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी
20,000/- रुपये नगद

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]