8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में UP का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में UP का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला, सोनभद्र। 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।

सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार यह चैंपियनशिप 4 से 6 सितंबर 2026 तक इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के कुल 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें महाराष्ट्र की टीम विजेता रही, छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश की 53 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शर्व20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक* जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

उत्तर प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट एवं राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार *दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’* ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]