थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान (Operation Smile) के तहत महिला का खोया हुआ बैग कीमती सामान सहित बरामद कर किया सुपुर्द-
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान (Operation Smile) के तहत महिला का खोया हुआ बैग कीमती सामान सहित बरामद कर किया सुपुर्द-

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान (Operation Smile)” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा- निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा दिनांक 28.08.2026 को कुमारी गरिमा पुत्री श्री लाल साहब, निवासी सारी जहांगीर पट्टी, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर द्वारा सूचना दी गई कि कस्बा शाहगंज से यात्रा के दौरान उनका बैग वाहन में छूट गया है, जिसमें काफी कीमती सामान रखा हुआ है। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा बैग की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 31.08.2026 को बैग को समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर कुमारी गरिमा को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं सामान वापस पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सकुशल अपने घर रवाना हुईं।
