थाना मड़ियाहूँ मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाया गया-

थाना मड़ियाहूँ मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाया गया-

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ियाहूँ के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को प्रथम पक्ष अंतिमा तथा द्वितीय पक्ष मुन्ना गौतम, निवासीगण ग्राम रामपुर खास, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर के बीच आपसी मतभेद के कारण पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। प्रकरण की जांच के क्रम में उभय पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की उपस्थिति में उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना एवं समझा गया। तत्पश्चात काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों को आपसी संवाद, समझदारी एवं सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझाया-बुझाया गया। मिशन शक्ति टीम के प्रयास से उभय पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करते हुए सुलह-समझौता कर लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]