थाना ओबरा में फायर सर्विस चोपन द्वारा पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों की दी गई जानकारी, कराया गया फायर फाइटिंग रिहर्सल
थाना ओबरा में फायर सर्विस चोपन द्वारा पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों की दी गई जानकारी, कराया गया फायर फाइटिंग रिहर्सल

दिनांक 30.08.2026 को फायर सर्विस चोपन के कर्मचारियों द्वारा थाना ओबरा पहुंचकर अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अग्निशमन उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान फायर सर्विस कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फायर फाइटिंग उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की जानकारी देते हुए आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं त्वरित बचाव उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आग बुझाने का व्यावहारिक रिहर्सल कराया गया, जिससे आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में पुलिसकर्मी तत्परता एवं कुशलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।
इस प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग, आग लगने के संभावित कारणों तथा आपात स्थिति में समन्वित रूप से कार्रवाई किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए निरंतर प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जनसुरक्षा एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
