मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी चुनाव से पहलेक की बड़ी घोषणा

अगर आपसे कोई पूछे कि राजनीति में वो कौन सा दांव है जिसमें वोटर अपनी जात, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर वोट करने जाता है. शायद हर कोई इसका जवाब यही देंगे- राष्ट्रवाद और सरकारी नौकरी.
जी हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकारी नौकरी को लेकर इतनी बड़ी घोषणा की है कि वह विपक्षी पार्टियों जरूर परेशान करेगी. वहीं आगामी चुनाव में बीजेपी के लिए बड़े युवा वोटरों और उनके परिजनों का भरोसा पाने के लिए रास्ता बनाएंगे.
छह महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार कहा- ‘मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर, नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर, एक लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं.’ मंच से सीएम की ओर से यह घोषणा होते ही भाषण सुनने आई भीड़ में एक अलग ही ऊर्जा का संचार दिखा. पूरा सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और योगी अदित्यनाथ जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो गया. यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां सरकारी नौकरी को लेकर एक अलग ही किस्म का क्रेज दिखता है.
