थाना करमा पुलिस द्वारा धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
थाना करमा पुलिस द्वारा धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 163/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित *01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया।
दिनांक *20.08.2026* को उ0नि0 *जयशंकर यादव* मय हमराह का0 *आकाश गुप्ता* द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर *विषहार पुल के पास चट्टी* से अभियुक्त *आशीष कुमार पुत्र पन्नालाल, निवासी करीबराँव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष* को समय करीब *20:00 बजे* गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर *माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।* गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आशीष कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी – करीबराँव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 26 वर्ष
* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. *उ0नि0 जयशंकर यादव*, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. *का0 आकाश गुप्ता*, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
