अहिराडेरा बीमारी से जूझ रही महिला ने ली जीवन की अंतिम सांस, परिवार में मचा कोहराम, आज होगा अंतिम संस्कार
अहिराडेरा बीमारी से जूझ रही महिला ने ली जीवन की अंतिम सांस, परिवार में मचा कोहराम, आज होगा अंतिम संस्कार

टी. एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र (डाला) चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के अहिराडेरा टोले की एक 40 वर्षीय महिला की बीमारी के कारण दुध्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नागपंचमी के दिन ली जीवन की अंतिम सांस।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी सुखई गोंड उर्फ (पाडे) उम्र करीब 40 वर्ष निवासी कोटा टोला (अहीराडेरा) काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज कई जगह से चल रहा था! रविवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन- फानन में सोमवार की सुबह दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया! वहीं परिजनों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाते की राजकुमारी ने एंबुलेंस में बैठने से पहले ही लगभग 11:00 बजे दम तोड़ दी।
परिजनों ने रोते- बिलखते शव को लेकर घर अहिराडेरा पहुंचे।
मृतका के पति सुखई गोंड ने बताया दोनों बच्चे व दामाद लुधियाना में रहकर काम करते हैं! वहां से ट्रेन पड़कर आ रहे हैं, सभी परिवार के लोगों को आ जाने पर आज मंगलवार को दाह संस्कार होगा।
