ईदरिशी समाज की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन।
ईदरिशी समाज की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी
चोपन/सोनभद्र। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी एवं संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ईदरिशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक ईदरिशी तथा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुलाकात हुई।
सपा मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण को और मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
नजमुद्दीन इदरीसी ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपने सुझाव एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण बातें रखीं। वहीं अब्दुल खालिक ईदरिशी ने भी ईदरिशी समाज की भूमिका एवं संगठनात्मक भागीदारी को लेकर चर्चा की।
2027 में सत्ता में वापसी का संकल्प
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ संगठन को लगातार सक्रिय रखने की बात कही।
बैठक के बाद क्षेत्रीय सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण मुलाकात माना जा रहा है।
