थाना ओबरा पुलिस द्वारा धारा 138 NI Act के 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना ओबरा पुलिस द्वारा धारा 138 NI Act के 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 04.08.2026 को थाना ओबरा के उ0नि0 रामसागर पटेल मय हमराह हे0का0 अशोक कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर शारदा मंदिर के पास से दबिश देकर धारा 138 NI Act के 03 अलग-अलग मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास पुत्र स्व0 सुशील कुमार विश्वास निवासी गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष (प्रोपराइटर- मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
संजय कुमार विश्वास पुत्र स्व0 सुशील कुमार विश्वास
निवासी – गैस गोदाम रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
उम्र – करीब 49 वर्ष
प्रोपराइटर – मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज
अभियुक्त से संबंधित मुकदमों का विवरण:
1. मु०नं० 2085/11 (जे०बी० सिंह बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC सोनभद्र।
2. मु०नं० 390/17 (दिलीप कुमार बनाम संजय कुमार विश्वास) धारा: 138 NI Act (थाना रॉबर्ट्सगंज) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय CJSD / FTC सोनभद्र।
3. मु०नं० 8980/23 (अनिल राय बनाम अपर्णा एंटरप्राइजेज) धारा: 138 NI Act (थाना लंका, जनपद वाराणसी) संबंधित न्यायालय: मा० न्यायालय ACJ-9 वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 रामसागर पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अशोक कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।*
