पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा *आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग* को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा आज पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक *स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System), ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर* सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जनपद के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, नगर क्षेत्रों तथा *दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना (Drunk & Drive), रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों* तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई हेतु किया जाएगा।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन को *यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित* करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक तकनीक के जरिए प्रभावी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत समस्त यातायात पुलिसकर्मियों को उनके कार्य को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से *छाता, रेनकोट, हाई पावर टॉर्च, ब्लैक चश्मा एवं मास्क* का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु निरंतर जागरूक किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार*, क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय,* क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह*, प्रतिसार निरीक्षक *मो0 नदीम*, यातायात प्रभारी सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]