थाना दुद्धी साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी/गलत ट्रांसफर हुए ₹4,950/- रुपये आवेदक के खाते में कराये वापस
थाना दुद्धी साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी/गलत ट्रांसफर हुए ₹4,950/- रुपये आवेदक के खाते में कराये वापस
“जागरूक रहिये………….सुरक्षित रहिये”

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पीड़ित के खाते में ₹4,950/- रुपये वापस कराये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार *आवेदक सोनू शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा* निवासी ग्राम रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के खाते से गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में UPI के माध्यम से ₹4,950/- रुपये ट्रांसफर हो गये थे। इस संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
थाना दुद्धी साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक से पत्राचार करते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी तथा ट्रांसफर धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके पश्चात संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर होल्ड धनराशि ₹4,950/- रुपये को आवेदक सोनू शर्मा के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
वापस करायी गयी धनराशि का विवरण:
कुल धनराशि – ₹4,950/- रुपये
साइबर टीम थाना दुद्धी का विवरण:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, सोनभद्र
2. उ0नि0 रामसजीवन, थाना दुद्धी, सोनभद्र
3. का0 मन्तोष, साइबर हेल्प डेस्क थाना दुद्धी, सोनभद्र
4. म0का0 संध्या यादव, साइबर हेल्प डेस्क थाना दुद्धी, सोनभद्र
सोनभद्र पुलिस की अपील:
साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर क्राइम हेल्प डेस्क को सूचित करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें एवं ऑनलाइन शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करें।
