रसोई गैस सिलेंडर पर बड़ा अपडेट- 16 अगस्त से पहले करें ये काम, वरना रुक जाएगा गैस सिलेंडर का फायदा

अगर आप घर में खाना बनाने या किसी अन्य घरेलू काम के लिए LPG Cylinder का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देना होगा। केंद्र सरकार और तेल मार्केटिंग कंपनियों ने तय किया है कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों को 16 अगस्त 2026 तक आधार-बेस्ड e-KYC पूरा करना होगा।

ऐसा न करने पर घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर मिलना अस्थायी रूप से बंद हो सकता है।

KYC की डेडलाइन PM Ujjwala Yojana के तहत LPG सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों के लिए 16 अगस्त की डेडलाइन अहम है। तेल मार्केटिंग कंपनियां लगातार लाभार्थियों को e-KYC पूरा करने के लिए मैसेज भेज रही हैं। कंपनियों ने साफ किया है कि अगर तय समय के अंदर आधार-बेस्ड e-KYC नहीं कराया गया, तो ग्राहक घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर खरीदने के हकदार नहीं होंगे।

हालांकि, e-KYC पूरा होने के बाद यह सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी। ग्राहक IndianOil ONE ऐप, अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर या गैस डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की मदद से घर बैठे e-KYC प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। आपके पास अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी यह काम करवाने का विकल्प हमेशा रहता है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें गिरी अगस्त की शुरुआत उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि खाने-पीने की दुकानें, क्लाउड किचन और दूसरे छोटे बिज़नेस। 1 अगस्त से लगातार दूसरे महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में 192 रुपये से 209 रुपए तक की कमी की गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]