थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्री कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन समग्र”के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री गिरेन्द्र सिंह के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 263/2026 धारा 191(2),191(3),115(2),118(1),352,109(1),351(3)भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त सुरेश पुत्र रामलाल निवासी समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 02.08.2026 को समय 12:30 बजे दुबे हॉस्पिटल कस्बा शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.07.2026 को वादी मुकदमा श्री छठ्ठू पुत्र भुटठूर निवासी ग्राम समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि मेरे विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की नियत से धारदार हथियार व लाठी डण्डा से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी आदि देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 191(2),191(3),115(2),118(1),352,351(3),109(1) भारतीय न्याय संहिता-2023 पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.सुरेश पुत्र रामलाल निवासी ग्राम समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 263/2026 धारा 191(2),191(3),115(2),118(1),352,351(3),109(1)भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.उ0नि0 रामविचार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.का0 मनीष चौधरी, का0 कृपानंद प्रजापति थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]