थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त चोरी के सीमेंट की चादर के साथ गिरफ्तार-
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त चोरी के सीमेंट की चादर के साथ गिरफ्तार-
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक-01.08.2026 को आवेदक रितेश कुमार सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम परसाईपुर (नहोरा) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के लिखित प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्तगण द्वारा वादी के मुर्गी फार्म पर रखा सीमेंट का पतरा 6 पीस व लोहे का पाईप 4 पीस चोरी कर लेने के सम्बन्ध में अभियुक्तगण 1. गोरे निषाद पुत्र जोगेन्द्र निषाद 2.जोगेन्दर निषाद पुत्र दशरथ निषाद निवासीगण परसाईपुर (नहोरा) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 339/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 विजय कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा 02 अभियुक्तगण गोरे निषाद पुत्र जोगेन्द्र निषाद निवासी परसाईपुर नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 2.जोगेन्द्र निषाद पुत्र दशरथ निषाद निवासी परसाईपुर नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को चोरी के 6 सीमेन्ट के पतरा के साथ परासाईपुर नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर से पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.गोरे निषाद पुत्र जोगेन्द्र निषाद निवासी परसाईपुर नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2.जोगेन्द्र निषाद पुत्र दशरथ निषाद निवासी परसाईपुर नहोरा थाना जलालपुर जनपद
पंजीकृत अपराध का विवरण-
1.मु0अ0सं0-339/26 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1.छः सीमेन्ट का पतरा/चादर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर
उ0नि0 बलवन्ता प्रसाद थाना जलालपुर जौनपुर
हे0का0 महेन्द्र कुमार थाना जलालपुर जौनपुर
रि0का0 अंकित राजपूत थाना जलालपुर जौनपुर
