03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई

जनपद सोनभद्र के 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई

रजिस्टर्ड कार्यालय सोनभद्र

आज दिनांक 31.07.2026 को जनपद सोनभद्र में नियुक्त कुल 03 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण/ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के उपरान्त पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में उ0नि0ना0पु0 श्री तेजबहादुर, उ0नि0ना0पु0 श्री भैयालाल यादव(ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) एवं मु0आ0स0पु0 श्री जोखन सिंह यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस लाइन सोनभद्र में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य एवं अनुभव विभाग के लिए सदैव महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं विभागीय अधिकारियों तथा सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस विभाग में बिताए सेवाकाल को अपने जीवन का महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

सोनभद्र पुलिस परिवार सेवानिवृत्त होने वाले तीनों पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]