अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी, चांदी की पायल व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

थाना ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता
चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की नकदी, चांदी की पायल व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

प्रधान कार्यालय रेनूसागर सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस को चोरी की घटना के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.07.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 168/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रवीण उर्फ बल्ली पुत्र पतिराम गोंड, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी ग्राम एवं पोस्ट कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को चिल्ड्रेन पार्क ओबरा के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 30.07.2026 को वादिनी लाजो पत्नी स्व0 राजा, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि दिनांक 30.07.2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया गया तथा ₹3,500/- नकद एवं एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 168/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
प्रवीण उर्फ बल्ली पुत्र पतिराम गोंड, उम्र लगभग 26 वर्ष
निवासी – सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
मूल निवासी – ग्राम एवं पोस्ट कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ।

बरामदगी का विवरण—
₹3,000/- नकद
एक जोड़ी चांदी की पायल
वादिनी के नाम का आधार कार्ड
वादिनी के नाम की बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र।
2. हे0का0 संतोष कुमार पटेल, थाना ओबरा, सोनभद्र।
3. का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, सोनभद्र।
4. का0 जय सिंह, थाना ओबरा, सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]