40 किलोग्राम महुआ चोरी कर दो चोर मोटरसाइकिल से भाग रहे अभियुक्त को प्रशासन धर दबोचा
थाना जुगैल पुलिस की त्वरित कार्यवाही : महुआ चोरी कर भाग रहे अभियुक्त को दबोचा

प्रधान कार्यालय रेनूसागर सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण :
दिनांक 30.07.2026 को थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निवारी टोला खड़िया निवासी चंद्रवती केवट पत्नी परानू प्रसाद के घर में दो दरवाजों के ताले तोड़कर लगभग 40 किलोग्राम महुआ चोरी कर दो चोर मोटरसाइकिल से फरार होने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से एक अभियुक्त को मौके पर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अम्बुज तिवारी उर्फ सोनू तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम रमडीहा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस कार्यवाही :
थाना जुगैल पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 40 किलोग्राम महुआ, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लगभग आधा मीटर लंबी लोहे की नुकीली रॉड एवं लोगों द्वारा हमला किए जाने पर बचाव हेतु रखा गया नुकीला पंच बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना जुगैल पर *मु0अ0सं0-0097/2026 धारा 305(ए), 331(3), 317(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
अम्बुज तिवारी उर्फ सोनू तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम रमडीहा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)
*बरामदगी :*
* 40 किलोग्राम महुआ
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
* लोहे की नुकीली रॉड
* नुकीला पंच
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
1. प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शैलेश यादव, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 अंकिता सिंह, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
