पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। बुधवार देर रात लाहौर के हरबंसपुरा इलाके में यह घटना हुई, जो कम आय वाले लोगों का घनी आबादी वाला इलाका है।

इमारत संभवतः मानसून की भारी बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और उस समय वहां जन्मदिन का एक कार्यक्रम चल रहा था।

लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा में बनी इस तीन मंजिला इमारत में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे। एजाज ने कहा, “परिवार की एक महिला सदस्य और उनके बच्चे भी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे तभी घर की इमारत ढह गई और करीब 20 लोग मलबे में दब गए।”

‘दो-तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका’

उन्होंने बताया, “महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि छह लोगों को जिंदा निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।” उन्होंने आगे कहा, “माना जा रहा है कि अभी भी दो-तीन लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।”

नहीं दिया गया मृतकों का ब्यौरा

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]