संसदके दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सांसदों के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की

संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सांसदों के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को संसद भवन में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. यह अहम बैठक कई अहम मसलों छात्र आंदोलन, खाड़ी संकट और होर्मुज से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है.

पीएम मोदी ने संसद में अपने ऑफिस में एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. इस बैठक में उनकी सरकार के कई वरिष्ठ सहयोगी मौजूद रहे, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं.

NSA डोभाल भी मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मीटिंग में मौजूद रहे. इनके अलावा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और किरन रिजिजू समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.

यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब सरकार कई मुद्दों पर नजर रख रही है, इसमें छात्र आंदोलन के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता पर होने वाली प्रतिक्रिया से लेकर ईरान में जारी संकट के कारण एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं. होर्मुज संकट से जुड़े मामले पर भी चर्चा होने की संभावना है.

आठवें दिन भी संसद बाधित

इससे पहले संसद की कार्यवाही आज भी लगातार आठवें दिन भी बाधित रही. लोकसभा में आज भी प्रश्नकाल नहीं हो सका. कार्यवाही शुरू होते ही सदन को 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. हालांकि 2 बजे कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा में एंटी पेपर पेपर बिल पर चर्चा शुरू हुई. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा की तरह राज्यसभा में बिल रखा और चर्चा की शुरुआत की.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]