जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर अचानक हमला कर दिया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर अचानक हमला कर दिया। इस कायरतापूर्ण हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की जान चली गई। प्रारंभिक रिपोर्ट और सूत्रों के मुताबिक, यह हमला एक वाहन में सवार आतंकी द्वारा किया गया था, जिसने गश्त कर रही पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हवलदार आशिक हुसैन हमले में घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग शहर के भीड़भाड़ वाले लाल चौक इलाके में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पार्टी इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक वाहन में सवार होकर आए आतंकियों ने पुलिस दल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]